[ आम पर निबंध ] Aam Par Nibandh | Essay On Mango In Hindi

5/5 - (1 vote)

In this post i will provide for you Essay On Mango In Hindi, awesome beautiful Status, Shayri and short best beautiful 10 Line’s On Mango Fruit In Hindi so that in reading work supported.

यहाँ पर प्यारे नन्हें मुन्हें बच्चों के लिए आम पर आधारित बेस्ट शानदार स्टेटस, शायरी, and Essay On Mango In Hindi | आम पर निबंध Aam Par Nibhandh लेखन प्रस्तुत किया हूँ। यह अक्सर Class 2 से Class 5 तक बच्चों के प्रतियोगिता जैसी परीक्षण में यह बार-बार पूछा जाता है। आप लोगों को सहलुअत के लिए ही Essay On Mango In Hindi का लेखन सरल और आसान शब्दों में प्रयोग किया गया है।

यहाँ पर सबसे महत्वपूर्ण 10 Line’s On Mango Fruit In Hindi लिखा गया है। सबसे पहले इसे पठन करें और आगे छोटी सी लम्बी निबंध प्रस्तुत किया गया है।

10 Line’s On Mango Fruit In Hindi 

1. भारत देश का राष्ट्रीय फल आम हैं।

2. आम को फलों का राजा भी कहा जाता है।

3. यह बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा फल होता है।

4. आम के फल में विटामिन A , C और D प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

5. आम एक मौसमी फल है यह गर्मियों के समय में ही पाया जाता है इसलिए इसे ग्रीष्म ऋतु का फल भी कहा जाता है।

6. यह बहुत ही उपयोग की वस्तु है इससे हम अचार, जूस, जैम, पापड़ आदि अनेक प्रकार की चीजें भी बना सकते हैं।

7. आम हरा पीला नारंगी रंगों में भी पाया जाता है।

8. भारत ही ऐसा एकमात्र देश है जहां पर आम की प्रजातियाँ सौ से भी अधिक पाई जाती हैं।

9. यह सभी फलों में ज्यादा लोकप्रिय है इसलिए छोटे बच्चे इसे ज्यादा पसंद करते हैं।

10. आम हमारा प्रिय फल है इसलिए हमें रशीले और गुणकारी फल का ही सेवन करना चाहिए।

हमलोग यहां पर कुछ महत्वपूर्ण 10 Line’s On Mango Fruit In Hindi में जान चुके हैं और हम लोग आगे छोटे बच्चों के लिए आम पर निबंध ( Aam Par Nibhandh ) पर लेखन लिखने जा रहे हैं और यह आपकी हिंदी नोटबुक बनाने में भूमिका प्रदान करेंगी। आप सभी के Exam Preparation तथा अन्य तरह के उपयोगिता में यह कारगण साबित होगी।

Here Some Awesome status यहाँ पर कुछ शानदार स्टेटस : –

1.समय के अलावा, अगर कोई चीज हाथ से फिसलती है तो वह है आम की गुठली।

2. थोड़ा ठहर जाओ जिंदगी अभी पक रहा है आम के मिठाश की तलाश में।

3. इतना आम भी मत बनो की लोग तुम्हारा आचार बना लें।

4. जिन्हें हम आम जनता कहते हैं दरअसल में वो चुसी हुई गुठलियां हैं।

             आम पर निबंध

          Essay On Mango In Hindi

परिचय :

भारत देश का राष्ट्रीय फल आम है। और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। भारत देश में आम का वृक्ष सभी जगह पाया जाता है। अधिकांश तौर पर आम का वृक्ष ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सघन मात्रा में पाया जाता है। आम का वृक्ष बहुत ही घने और ऊँचे होते हैं और कभी कभी तो यह पेड़ सौ फीट से भी अधिक बड़ा भी हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में प्रायः इस वृक्ष को लगाया जाता है।

वर्णन : 

आम की मूल प्रजाति को भारतीय आम की भी कहा जाता है क्योंकि सर्दियों वर्ष पूर्व भारतीय उपमहाद्वीप पर ही आम के पेड़ों के बारे में पता चला और रिसोर्स यह मालूम हुआ कि भारतीय उपमहाद्वीप पर आमों की प्रजातियाँ सौ से भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसी तौर पर इसका उपनाम “भारतीय आम” भी रखा गया है। इसका वैज्ञानिक नाम “मेंगीफेरा इंडिका” से जाना जाता है। आम के फल की प्रजाति शुरूआत में भारतीय उपमहाद्वीप पर ही पाई जाती थी। लेकिन भारत देश धीरे-धीरे आगे चलकर अन्य देशों के साथ मिलकर व्यापार का उत्पादन करने लग गया क्योंकि आम का फल स्वादिष्ट और रसीला होता है जिसके कारणवश अन्य देशों में भी आम की उत्पादन की शुरुआत होने लग गई।

आम के प्रकार : 

विश्व में लगभग 52 फीसदी आम का उत्पादन भारत देश ही करता है। भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, थाइलैण्ड, फिलीपिंस आदि अन्य देश भी इसका महत्वपूर्ण उत्पादक देश बन चुके हैं। आम की प्रमुख उत्पादकों में बम्बईया, लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, चौसा, तोतापरी, अलफांसो आदि विश्व प्रसिद्ध प्रजातियाँ हैं। इसके प्रजातियाँ विभिन्न रंगों और विभिन्न आकारों में पाया जाता है जैसे कि पीला हरा लाल नांरगी इत्यादि। इन सभी में पोषक तत्व मौजूद होने के कारण ही यह भारत देश का “राष्ट्रीय फल” है। भारत देश के अलावा भी पाकिस्तान और फिलीपिंस देशों में भी इसे राष्ट्रीय फल का दर्जा प्राप्त है। हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में आम के पेड़ को “राष्ट्रीय पेड़” का भी दर्जा प्राप्त है।

पोषक तत्व : 

आम एक प्रकार का रस और कई अन्य मिनरल पोषक तत्व जैसे गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसे रशीला फल भी कहा जाता है। यह फल रस से भरपूर मात्रा में रहता है। आम के फल में विभिन्न विटामिन A, C, D, K महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके रस में मिठास और कई मिनरल पोषक तत्व गुण मौजूद होने के कारण ही इसका रस विश्व भर में प्रसिद्ध रस हैं।

आम का उपयोग :

आम के फल के साथ साथ हम लोग कई अन्य स्थानों पर इसका महत्वपूर्ण योगदान हैं। हमें स्वाभाविक रूप से तीखे और खट्टे वस्तुओं का ज्यादा पसंद करते हैं। उसमें आम का भूमिका सर्वप्रथम कार्य करता है। जब आम कच्चे होते है उन्हें हम तोड़कर घरों में आचार डाल देते है और आचार के साथ साथ लू से बचने के लिए आमपन्ना का भी सेवन करते हैं। आम के फल के साथ साथ जूस जैम आदि में उपयोग किया जाता है। इन्ही सब सब गुणों के साथ ही इसे फलों का राजा की उपाधि दी गई है।

निष्कर्ष :  

यह एक ग्रीष्म ऋतु का फल है इसे ग्रीष्म ऋतु का फल भी कहा जाता है। यह साल भर में एक ही बार गर्मी के समय में ही पाया जाता है इसलिए बच्चे, युवा, बूढ़े लोग इसे बेसब्री से इंतजार करते हैं। जब इसका मौसम आने का होता है हम लोग हर्षोल्लास के साथ इस फल का आनंद उठाते है। यह बच्चों का सर्वप्रिय फल आम है इसलिए हमें मीठे फल आम का ही सेवन करना चाहिए।

आम पर कविता

Mango Matter In Hindi

बागों में मुस्कुराते आम,

सबके मन को भाते आम,

मीठी-मीठी महक बिखेंरे,

पेड़ों पर सुस्ताते आम।

प्यारें बच्चों जल्दी आओ,

दे आवाज बुलाते आम,

भरे विटामिन ए से होते,

सेहत पुष्ट बनाते आम।

बन स्वादिष्ट पना गुणकारी,

लू को दूर भगाते आम,

बस कोई ज्यादा मत खाना,

फोड़े भी करवाते आम।

यहां पर आम फल पर आधारित बेस्ट शायरी ( Here Some Best Shayri based on Mango Fruit ) : –

1. आम आखिर आम है,

सब फलों में,

इस का ही नाम है।

2. कच्चा मिले तो,

लगता लाजवाब है,

पक्का मिलें तो,

उनका न कोई जवाब है।

3. बच्चे बूढ़े सभी के दिल में,

इसका अलग स्थान है कोई चाहे कुछ भी कहें,

पर इसका अपना अलग अंदाज़ है।

4. खट्टे आम की मीठी यादें,

मीठे पल में कड़वी बातें,

बच्चे थे तब अच्छे थे सब,

कच्चे आम भी मीठे थे जब।

5. जिंदगी भी आम की तरह है,

कुछ खट्टी, कुछ मीठी सी,

कभी खुश, कभी गम सी,

कभी कच्ची, कभी पक्की सी।

6. स्वाद तो बहुत देना है,

लेकिन आम की तासीर जलाना है,

सुख तो बहुत देता है,

लेकिन प्यार की तासीर रूलाना है।

Information About Mango In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें