9+ चंद्रशेखर आजाद पर कविता | Poem On ChandraShekhar Azad In Hindi

3.5/5 - (2 votes)

Poem On ChandraShekhar Azad In Hindi :-  शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मतिथि-23 जुलाई पर

 

Poem On ChandraShekhar Azad In Hindi

 

शेरे हिन्दुस्तान

Poem On ChandraShekhar

अलीराजपुर मध्यप्रदेश का

ग्राम एक भाबरा,

23 जुलाई 1906 मे जन्मा

आजादी का बावरा।

आजाद हैं हम, आजाद रहेगें

नारा यह लगाया।

सारे हिन्दुस्तान मे,

चंद्रशेखर ‘आजाद’ कहलाया।

जगह-जगह पर घूम-घूम कर

क्रांति का फिर बिगुल फूंककर

डोलाया अंग्रेजों का शासन

थर्राया अंग्रेज प्रशासन

27 फरवरी 1931 के दिन

आजादी का वह दीवाना

इलाहाबाद, अल्फ्रेड पार्क मे

लिये अपनी पिस्तौल हाथ मे

अंग्रेजों से लड़ता रहा शेर

बहादुरी से किये कई अंग्रेज ढेर

हर्ष से किया न्यौछावर खुद को

आजादी का अर्थ सिखाया सबको

नमन क्रांति के उस वीर को।

गर्व है उस सपूत पर हम को।।

-डॉ. अखिलेश शर्मा

नमन चंद्रशेखर

chandrashekhar azad par kavita

दिव्य चेहरा, मूंछों पर ताव

कांधे जनेऊ, रौवीले भाव

कहने में कम करने में विश्वास

पिस्टल की भाषा आती थी रास

आजाद हूँ में शत्रु को जताया

जब तक रहे प्रण को निभाया

नमन चंद्रशेखर वंदन चंद्रशेखर

ऋणी देश सारा स्मरण चंद्रशेखर

-व्यग्र पाण्डे

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें