1000+ मजेदार पहेलियाँ | Paheliyan In Hindi With Answer 2023

रोचक, चटपटी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक पहेलियां का अनोखा संग्रह Hard Dimagi Majedar Paheliyan In Hindi With Answer, Paheli In Hindi With Answer, Funny Paheliyan In Hindi With Answer, Hindi Paheliyan For School with Answer, Hindi Mein Paheliyan

पहेलियाँ हमारे संसार में हजारों वर्षों से उपयोग में आ रही हैं। ये मनोरंजन का एक मजेदार हिस्सा हैं जो हमें चुनौतियों और चिंताओं से बाहर निकालकर हमारे मस्तिष्क को चुस्त रखने में मदद करती हैं। पहेलियाँ हमारे ब्रेन पावर को बढ़ाती हैं, हमारे सोचने की क्षमता को विकसित करती हैं और विविधता को बढ़ाती हैं।

पहेलियाँ साधारणतया कठिन, समस्यापूर्ण वाक्यांशों या स्थितियों को वर्णित करती हैं, जिन्हें हमें समझने और हल करने की आवश्यकता होती है। इनमें आमतौर पर एक छिपी हुई या अप्रत्यक्ष सूची दी जाती है जिसका हमें उत्तर ढूंढ़ना होता है। पहेलियों में कुछ समय वाणिज्यिक, असामान्य या हास्यास्पद परिस्थितियाँ बयानित की जाती हैं।

पहेलियाँ एक बचपन की याद दिलाती हैं और जब हम उन्हें हल करते हैं, तो हमें खुशी और संतोष की अनुभूति होती है। इनमें कठिनाईयाँ हो सकती हैं, लेकिन उन्हें हल करने के बाद एक विजय की भावना होती है।

यहाँ तक कि अब भी पहेलियाँ विभिन्न संगठनों और आयोजनों में आयोजित की जाती हैं, जहाँ लोगों को संगठन करने, टीमवर्क करने और एक-दूसरे के साथ अच्छे संवाद की आवश्यकता होती है।

इस प्रकार, पहेलियाँ हमारे मनोरंजन के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क की समार्थ्य को विकसित करने में मदद करती हैं। ये हमारी बुद्धिमत्ता, समस्या हल करने की क्षमता, और तर्क-विचार का परिचय देती हैं। इसलिए, पहेलियाँ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती हैं और हमें अनन्यता और मनोविज्ञानिकता की दुनिया में ले जाती हैं।

Dimagi Majedar Paheliyan In Hindi With Answer – 1000+ मजेदार पहेलियाँ

नीचे कुछ आसान-सी पहेलियां दी गई हैं। बस आपको थोड़ा-सा अपने दिमाग पर जोर लगाना है और आपको जल्दी ही इनके उत्तर मिल जाएंगे। तो हो जाइए शुरू

1.ऐसी कौन-सी चीज है,

जो रात में निकालकर

सोते हैं?

उत्तर :- चश्मा

2. ऐसी कौन-सी चीज है जो

पानी पीते ही मर जाती है?

उत्तर :- प्यास

3. ऐसी कौन-सी चीज है

जो सोते ही गिर जाती

है और उठते ही उठ

जाती हैं।

उत्तर :- आंखों की पलकें

4. मैं एक आदमी को दो

बना देता हूं। मैं कौन हुं?

उत्तर :- आईना

5. वह कौन है, जो सिर्फ

पीटने के लिए बना है?

उत्तर :- ढोल-ढोलक

6. ऐसी कौन-सी चीज है,

जो सोने की है लेकिन

सुनार की दुकान पर

नहीं मिलती?

उत्तर :- तकिया या चारपाई

7. ऐसी कौन-सी चीज है,

जो फटने पर आवाज

नहीं करती।

उत्तर :- दूध

8. दूर से बातें वह कराता,

समय भी वह हमें बताता।

सबकी जेब में समाता,

बोलो क्या कहलाता?

उत्तर :- मोबाइल

9. अगर आप अंधेरे कमरे में एक मोमबती,

एक लालटेन और एक दीये के

साथ हैं तो सबसे पहले आप

क्या जलाएंगे?

उत्तर :- माचिस

10. ऐसा रूम,

जिसकी खिड़की

ना दरवाजा तो

बताओं क्या

उत्तर :- मशरूम

11. घर की चंदा मां कहलाती

होता घर का सूरज कौन,

बूझो-बूझो जल्दी बुझों

बच्चों अब तो तोड़ो मौन।

उत्तर :- पिता

12. करना बचत सिखाती है,

जादू अजब दिखाती है।

पेट में पैसे रख लेती,

सारे वापस कर देती?

उत्तर :- गुल्लक

13. तारों की जो ओढ़ चुनरिया,

सांझ ढले आ जाती है,

बच्चों , बोलो कौन है वो, जो

चांद से मिलवाती है।

उत्तर :- रात

14. तीन अक्षर का मेरा नाम,

प्रथम कटे तो रहूं पड़ा,

मध्य कटे तो हो जाऊं कड़ा,

अंत कटे बनता कप,

नहीं समझना इसको गप्प।

उत्तर :- कपड़ा

15. हाथी फरवरी के

बजाय जनवरी में

ज्यादा पानी क्यों

पीता है?

उत्तर :- क्योंकि जनवरी में ज्यादा दिन होते हैं।

16. भुन-भुन करता रात को आता,

और इंजेक्शन हमें लगाता।

खून हमारा पीकर जाता,

बोलो बोलो क्या कहलाता?

उत्तर :- मच्छर

17. कभी कभी ठेले पे जाते,

आलू-पानी भरकर खाते।

आंख-नाक से बहता पानी,

फिर भी चटखारे खूब लगाते।

उत्तर :- गोलगप्पे

18. ना हूँ फिंगर ना ही लेडी

लोग कहें मुझे लेडी फिंगर,

मैं सब्जी हूँ एक निराली,

खूब विटामिन मेरे अंदर?

उत्तर :- भिंडी

19. चाय में डालो टेस्ट बढ़ाओ,

चार अक्षर का मेरा नाम।

सब्जी का भी टेस्ट बढ़ाती,

नाम बताओ भोलू राम?

उत्तर :- अदरक

20. चार अक्षर का मेरा नाम,

लाल हरा है रंग।

सी विटामिन मेरे अंदर,

रहते हैं हरदम?

उत्तर :- टमाटर

21. एक मुसीबत ऐसी है जो

एक साल में आती है।

पूरे साल में पढते हैं वो

घंटों में लिखवाती है।

उत्तर :- परीक्षा

22. जितने रंग, उतने दिन।

बताओ, ऐसा कौन सा दिन है?

उत्तर :- होली

23. एक गाड़ी दोस्तों के द्वारा चलाई जा रही थी।

दोस्तों के नाम राम, श्याम, और अमित थे।

जब गाड़ी की बैटरी ख़त्म हो गई,

तो गाड़ी किसने चलाई?

उत्तर :- गाड़ी चल रही थी, बैटरी ख़त्म होने के बावजूद।

24. करता दूर कमी पानी की,

एक बड़ा फल गोल।

कहते हैं उसे सब,

स्वाद बहुत अनमोल।।

उत्तर :- तरबूज़

25. प्राणी श्वास से इसे छोड़ते,

पेड़-पौधे करते अवशोषण।

बढ़े धरा पर जब हरियाली,

तभी हो सके दूर प्रदूषण?

उत्तर :- कार्बन डाई आक्साइड

26. सब्जियों का राजा हूँ मैं,

खाये मुझको लालू शालू।

कार्बोहाइड्रेट खूब बढ़ाता,

कहते हैं सब मुझको?

उत्तर :- आलू

27. एक विषय जो माथा पच्ची

करके भी ना आता

स्क्वायर और क्यूब देखकर

मैं चक्कर खा जाता।

बोलो क्या ?

उत्तर :- गणित

28. मम्मी-पापा का बेटा जो,

मुझको बड़ा सताता।

छीन के खाता चॉकलेट मेरी,

बोलो उससे मेरा नाता?

उत्तर :- भाई

29. दादा-दादी के चरणों को

छूकर घर से जाते,

देख के उनको हम बच्चे भी

यही सीख अपनाते।

उत्तर :- पिता

Paheli In Hindi With Answer – गर्मी पर आधारित विशेष पहेलियां

यहां गर्मी पर आधारित विशेष पहेलियां दी गई हैं। साथ ही इसमें खाली स्थान दिए गए हैं, जिनमें जितने खाली डेश हैं, उतने अक्षर का ही उत्तर भरना है-

1. अपना — देश निराला,

हम सबकी है जान।

उच्च —- खड़ा देश का,

करता गौव गान।

उत्तर :- भारत, हिमालय

2. ढकी हुई है सारी दुनिया,

ऐसा नीला छाता।

इसे प्रकृति ने खूब बनाया,

—– कहलाता।

उत्तर :- नीलगगन

3. काली घटा जब छाती है,

भीगे जब हर पाती है,

ऐसे में — कड़ककर,

हमको खूब डराती है।

उत्तर :- बिजली

4. जाड़े में हूं छिपा मैं रहता,

गर्मी में हूं खूब में आता,

सिर से पैर तलक नहलाऊं,

भाई — में कहलाता।

उत्तर :- सूरज

5. जिसके कांधे बैठ के देखा

सारा जग – संसार,

उसके सुढृढ़ कवच के आगे

स्वर्ग का सुख बेकार।

उत्तर :- पिता

6. गर्मी में जब हवा चले न,

खूब पसीना आए।

तब …… की पियो शिकंजी,

जो ठण्डक पहुंचाए।।

उत्तर :- नीबू

7. आई गर्मी फिर से

सबके तन को खूब तपाने।

— की किरणें भी अब तो,

सबको लगीं जलाने।

उत्तर :- सूरज

8. एक अनूठा फल है ऐसा,

देखो जरा कमाल।

बीजा उसमें एक ही होता,

कहते उसे —।

उत्तर :- रसाल (आम)

9. सबसे जुड़ जाता है नाता,

काम सभी के है यह आता,

वर्षा ऋतु में सबको भाता,

सच पहचाना है यह –।

उत्तर :- छाता

10. डोले और उछलती है,

गिरती और संभलती है,

वर्षा ऋत में कागज की,

हमारी — चलती है।

उत्तर :- नाव

जो पाता है खूश हो जाता,

जो नहीं पाता रहता उदास,

यूं तो है कहते लोग,

लेकिन यह फल होता खास।

उत्तर :- आम

पल में यहां, पल में कहीं है,

उड़े मगर जहाज नहीं है,

जल से इसका रिश्ता है,

जहां पानी वहीं है।

उत्तर :- बादल

याददाश्त है बड़े गजब की

रखते हैं परवाह वो सबकी,

प्रातःकाल वो उठते हैं जब

करें वन्दना पहले ईश्वर की।

उत्तर :- पिता

किसके आने पर घर का

कोना-कोना खिल जाता,

बूझो-बूझो जो कुनबे का

सिर पर बोझ उठाता।

उत्तर :- पिता

घर में आते ही अपनी वो

भूल थकन सब जाते,

हम बच्चों के साथ खेलते

खुद बच्चे बन जाते।

उत्तर :- पिता

ऐसी कौन सी

चीज़ है, जो फटने

पर आवाज नहीं करती?

उत्तर :- दूध

सुबह-सवेरे जाते हैं

सांझ ढले घर आते हैं,
हम बच्चों के लिए हमेशा
अनगिन तोहफे लाते हैं।
उत्तर :- पिता

दफ्तर के भी काम करें

घर की भी जिम्मेदारी,

होमवर्क हम बच्चों का

करवाते बारी-बारी।

उत्तर :- पिता

2. तना वृक्ष का सफेद व लंबा

‘पर्यावरण का शत्रु’ कहलाता।

सबसे अधिक करे जल- शोषण,

आसानी से यह उग जाता?

उत्तर :- सफेदा या यूकेलिप्टस

3. ध्वनि प्रदूषण को इसमें मापें

दुखदायी होता अति शोर।

शांत क्षेत्र में अतिशय कम हो,

कम पर ही देते हम जोर?

उत्तर :- डेसीबल

4. “पर्यावरण का रक्षा कवच’ है

एक गैस की परत कहलाता।

छिद्र परत में जब बढ़ जाते,

तब जीना दुर्लंभ हो जाता?

उत्तर :- ओजोन परत

5. एक घास की ऊँचाई भी,

पंद्रह फिट तक हो सकती।

हाथी भी छिप सकता उसमें,

बहुत तीव्रता से बढ़ती?

उत्तर :- नेपियर या हाथी घास

6. सबसे अधिक है वषा होती

भारत में है कौन स्थान,

वह मेघालय राज्य में स्थित

पूर्व खासी हिल्स की पहचान?

उत्तर :- मासिनराम

1000+ मजेदार पहेलियाँ – Paheli In Hindi With Answer

हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार पहेलियां। इन्हें आप अपने दोस्तों से पूछिए और देखिए कि वे कितनी पहेलियों के सही जवाब दे पाते हैं।

2. गर्मी में फर – फर चलता,

जाड़े में रहता है बंद।

ठंडी हवा खिलाता है,

कर लो तेज या रखिए मंद?

पंखा

3. हर दम समय बताती है,

चलते रहो सिखाती है।

अपने सिरहाने रख लो,

बजा अलार्म जगाती है?

घड़ी

4. करो पढ़ाई आनलाइन,

वीडियो गेम दिखाता है।

बहुत देर मत साथ रखो,

नहीं तो स्वास्थ्य गिराता है?

मोबाइल

5. नन्हीं सी है जान चिरैया,

फुर-फुर भरे उड़ान चिरैया।

छत पर दाना-पानी दो,

गाए ‘चिंउ-चिंउ’ गान चिरैया?

गौरैया

6. मुझमें काले-काले अक्षर,

जो भी पढ़े, न रहे निरक्षर।

मुझमें बहुत भरा है ज्ञान,

क्या कहते मुझको विद्वान?

पुस्तक

7. मुझमें शब्दों का भंडार,

जिसमें अर्थ का होता ज्ञान।

ऐसी पुस्तक नित्य पढ़े जो,

बन जाए अनुपम विद्वान?

शब्दकोश

मेरे पास तीन हाथ है,

मैं बिजली से चलता हूँ।

ज्यादातर गर्मी में सब करते मुझको

पसंद है,

बोलो मैं हूँ कौन?

पंखा

2. मैं एकदम कपड़े जैसे दिखता हूँ,

मुझे सिर्फ बरसात में पसंद करती है.

मैं लोगों को भेजने से बचाता हूँ,.

बोलो मैं हूँ कौन ?

रेनकोट

3. मैं लोगों के काम आता हूँ,

गर्मी और बरसात में।

गर्मी में लू लगने से बचाता हूं,

बरसात मैं भीगने से बचाता हूँ।

मैं लोगों के सर के ऊपर रहता हूँ,

बताओ मैं हूँ कौन ?

छाता

4. मेरे बिना है जीवन अधूरी,

सभी चीजों की जरूरत पड़ती है मेरी।

मुझे पाने के लिए विद्यालय जाते हैं,

पर मैं किसी को दिखता नहीं हूँ,

बोलो मैं हूँ कौन ?

ज्ञान

मेरे बिना कोई जीवित नहीं रह सकता,

मेरे कई नाम है जैसे- पवन, हवा, समीर, आदि.

अंग्रेजी में 3 शब्दों का हूँ मैं आता,

बोलो मैं क्या कहलाता?

वायु

मजेदार हिंदी पहेलियाँ का अनोखा संग्रह – Riddles In Hindi

1. एक चीज ऐसी कहलाए,

हर कोई मजबूरी में खाए।

पर कैसी मजबूरी हाय,

खाकर भी भूखा रह जाए।

उत्तर :- कसम

2. खुली रात में पैदा होती,

हरी घास पर सोती हूं।

मोती जैसी मूरत मेरी,

बादल की में पोती हूं।

उत्तर :- ओस की बूंद

3. मध्य कटे तो छुरा

शीश कटे तो हारा

अक्षर होते तीन

कहते हैं इसे।

उत्तर :- छुहारा

4. देश का दिल बना जो,

बसा यमुना किनारे।

शहर बड़ा अलबेला,

करे सबको इशारे।

उत्तर :- दिल्ली

5. सबको इससे डर है लगता।

पर उजियारा इस पे हंसता।

उत्तर :- अंधेरा

6. दो अक्षर का

मेरा नाम।

सिर पर चढ़ना

मेरा काम।।

उत्तर :- टोपी

7. दिन में होती न पहचान।

लेकिन रात के हैं मेहमान।

उत्तर :- तारे

8. पन्द्रह दिन में हुआ बीमार,

पन्द्रह दिन का राजकुमार।

उत्तर :- चांद

9. परत-परत पर जमा हुआ है,

इसे ज्ञान ही जान।

बस्ता खोलोगे तो इसको,

जाओगे तुम पहचाना।

उत्तर :- किताब

10. कमर कसकर बुढ़िया रानी,

रोज सवेरे चलती है।

सारे घर में घूम-घूम के,

रोज सफाई करती है।।

उत्तर :- झाडू

11. ना कभी किसी से,

किया झगड़ा ना कभी।

करी लड़ाई फिर भी,

होती रोज पिटाई।

उत्तर :- ढोलक

12. आग बरसती आसमान से,

जलने लगती धरती।

वर्षा से पहले मैं आती,

कौन ऋतु कहलाती।।

उत्तर :- ग्रीष्म ऋतु

13. गोल गोल आखों वाला,

लंबे लंबे कानों वाला।

गाजर खूब खाने वाला,

नाम बताओ उसका भला।

उत्तर :- खरगोश

14. बूढ़े- बच्चे सबका प्यारा,

छोटा हूँ पर ज्ञान पिटारा।

उत्तर :- मोबाइल

15. अमर जवान ज्योति जलती,

युद्ध स्मारक इसकी पहचान,

भारत के ये दिल में बसता,

जल्दी बताओ इसका नाम।

उत्तर :- इंडिया गेट

16. न बुलाओ, फिर भी आऊंगी,

रहूंगी साथ, किराया भी न दूंगी,

पकड़ न मुझको तुम पाओगे,

मेरे बिन कैसे रह पाओगे?

उत्तर :- हवा

17. बीच छत में है जड़ा,

गर्मी में आता काम।

बिजली से चलता सदा,

तन को देय आराम।।

उत्तर :- पंखा

18. हरी-हरी मैं उँगली जैसी,

मेरे अंदर ढेरों मोती,

सिर पर टोपी पहने रहती,

खूब स्वाद से खायी जाती।

उत्तर :- भिंडी

19. दो गैसों से मिलकर बनता

उनसे भिन्न तरल कहो,

कौन जो रूप बदलकर

बन जाता बादल ?

उत्तर :- जल

20. लहंगा उस का घेरदार,

पर एक टांग पर रहे खड़ी,

सभी करते हैं उसकी चाह,

वर्षा हो या धूप कड़ी।

उत्तर :- छाता

21. मेरे नाम के दो हैं मतलब,

दोनों के है अर्थ निराले।

एक अर्थ में सब्जी हूँ मैं,

एक अर्थ में पालने वाले।

उत्तर :- पालक

22. एक प्रतापी तेजस्वी के हैं आठ बेटे।

वे सबके-सब उसके तन से ही हैं टूटे।

वे अपने बापू के चारों ओर घूमते।

अब बोलो हम उनके कुल को,

क्या हैं कहते ?

उत्तर :- सौर मंडल

23. इसने दिया उसने लिया,

चलती रही हर बार।

मेरे बिना सुना लागे,

पूरा ये संसार।

उत्तर :- रुपया

मॉल के बाहर जाल बांधकर

अजब-गजब का खेल खिलाते।

बेल्ट बांधकर बच्चे देखो

बंदर जैसे कुद लगाते।

उत्तर :- बंजी जंपिंग

नानाजी की नाक पे बैठा

आंखें बड़ी दिखाता है।

इधर-उधर रख भूल गए तो

हमको डांट खिलाता है।

एक मुसीबत ऐसी है।

उत्तर :- ऐनक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें

You cannot copy content of this page